Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर स्वामी का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कहा- जनता के लिए त्रासद, अर्थव्यवस्था के लिए घातक

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :    पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है. सरकारी तेल कंपनियां लगातार ईंधनों के दामों में इजाफा कर रहे हैं. इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम कई राज्यों में 100 के पार पहुंच गया है. रिकॉर्ड तेजी से तेल की कीमते आसमान छू रही है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को निशाना बनाया है.

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को आम जनता के लिए बताया त्रासदी

देशभर में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को स्वामी ने आम जनता के लिए त्रासदी बताया है. दूसरी ओर उन्होंने ईंधनों के दामों में रिकॉर्ड इजाफे को देश की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए खराब कहा है.

अर्थव्यवस्था को सुधारना होगा और भी मुश्किल

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा कि  पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी होना भारत की ईमानदार जनता के लिए त्रासदी है. इससे ईंधनों की मांग घटेगी. जिससे अर्थव्यवस्था को सुधरना और भी मुश्किल हो जायेगा. इसे भी पढ़े : नीतियों">https://lagatar.in/25-leaders-opposing-policies-are-out-of-bjp-6-leaders-with-stains-on-character-are-still-inside/">नीतियों

का विरोध करने वाले 25 नेता बीजेपी से बाहर, कैरेक्टर पर दाग वाले 6 नेता अभी भी अंदर

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है. जिसके कारण इसकी कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है. आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं. पेट्रोल के दाम में आज 26 से 30 पैसे और डीजल के दाम में 34 से 37 पैसे का इजाफा हुआ है. पिछले 10 दिनों में डीजल के दामों में दस बार बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं पेट्रोल के दाम 7 बार बढ़े हैं. इसे भी पढ़े : SC">https://lagatar.in/effect-of-scs-intervention-neet-pg-ss-exam-2021-will-be-applicable-only-on-old-pattern-new-pattern-will-be-applicable-from-2022-2023/">SC

के हस्तक्षेप का असर, पुराने पैटर्न पर ही होगी NEET-PG SS परीक्षा 2021, न्यू पैटर्न 2022-2023 से होगा लागू

आर्थिक नीतियों को लेकर मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं स्वामी

गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी आर्थिक नीतियों को लेकर मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं. अक्सर स्वामी अपने बयानों के जरिये मोदी सरकार की नीतियों पर अपना परामर्श देते रहते हैं. उन्होंने हमेशा कहा है कि देश में जो आर्थिक नीतियां मौजूदा सरकार लेकर चल रही है, उससे स्थिति बेहतर होने की जगह और ज्यादा खराब हो सकती है. इसे भी पढ़े : विदेशी">https://lagatar.in/11-lakhs-cheated-by-the-girl-whom-sonari-was-about-to-marry-as-a-foreign-doctor/">विदेशी

डॉक्टर बन सोनारी की जिस युवती से करने वाला था शादी उसी से ठगे 11 लाख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही