Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वर कोकिला मंगेशकर की 94वीं जयंती, पीएम सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज 94वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान गायिका को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने `एक्स` पर लिखा कि लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं. भारतीय संगीत में उनका योगदान दशकों तक रहा है, जिसने एक चिरस्थायी प्रभाव पैदा किया है. उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने गहरी भावनाओं को जगाया है. उनका हमारी संस्कृति में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा. (पढ़ें, 67वीं">https://lagatar.in/cm-hemants-son-vishwajeet-will-represent-jharkhand/">67वीं

राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता : सीएम हेमंत के बेटे विश्वजीत झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व)

शिखर पर पहुंचकर भी सादगी और विनम्रता के साथ भारतीयता की जड़ों से जुड़ी रहीं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि लता दीदी ने अपना पूरा जीवन भारतीय संगीत परंपरा को नई ऊंचाई प्रदान कर विश्वपटल पर और समृद्ध करने में समर्पित कर दिया. संगीत के शिखर पर पहुंचकर भी जिस सादगी और विनम्रता के साथ वे भारतीयता की जड़ों से जुड़ी रहीं, वह देशवासियों के लिए विशिष्ट उदाहरण है. भारत रत्न लता दीदी की जयंती पर उन्हें नमन.

भारत के इतिहास के साथ 28 सितंबर का सुरीला रिश्ता 

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर के मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था. भारत रत्न लता ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की थी. उन्होंने बॉलीवुड में अनगिनत सदाबहार गाने गाये हैं. लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से कई दशकों तक संगीत के खजाने में हर दिन नये मोती भरती रहीं. भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने करीब छह दशकों तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया. पिछली पीढ़ी ने जहां लता की शोख और रूमानी आवाज का लुत्फ उठाया. वहीं मौजूदा पीढ़ी उनकी समंदर की तरह ठहरी हुई परिपक्व गायकी को सुनते हुए बड़ी हुई है. इसे भी पढ़ें : JH">https://lagatar.in/jh-cm-office-employee-dies-due-to-drowning-in-puri-sea/">JH

CM कार्यालय के कर्मी की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत, आज लाया जायेगा शव

6 फरवरी 2022 को स्वर कोकिला ने दुनिया को कहा अलविदा

लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. 93 साल की लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश मर्माहत हो गया था. यह दिन दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए काला दिन साबित हुआ था. लता मंगेशकर ने  अनगिनत सदाबहार गाने गाये हैं. इनमें ‘कोई लड़की है’, ‘एक बात दिल में’, ‘हमको हमी से चुरा लो’, ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’, ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी’ जैसे गाने शामिल हैं. लता मंगेशकर ने आखिरी बार आमिर खान की ‘फिल्म रंग दे बसंती’ में ‘लुका छुपी’ गाना गाया था. इसके अलावा लता मंगेशकर ने ‘वीर-जारा’ की एल्बम के लिए कई गाने गाये थे. इनमें ‘तेरे लिए हम हैं जिए’, ‘ऐसा देश है मेरा’, ‘हम तो भाई जैसे हैं’, ‘दो पल रुका ख्वाबों का कारवां’ गाने शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-priyanka-gandhi-said-girls-women-tribals-dalits-are-not-safe-under-misrule-of-bjp/">मध्य

प्रदेश : प्रियंका गांधी ने कहा, बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित भाजपा के कुशासन में सुरक्षित नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही