Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्विट्जरलैंड के फेडरल कोर्ट का फैसला, प्रकाश हिंदुजा को 1000 करोड़ का टैक्स देना होगा, संपत्ति फ्रीज करने का आदेश

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  स्विट्जरलैंड के फेडरल कोर्ट ने हिंदुजा समूह के प्रकाश हिंदुजा को कथित टैक्स चोरी के एक मामले में  राहत देने से इनकार किया है. खबरों के अनुसार फेडरल कोर्ट ने आदेश दिया है कि प्रकाश हिंदुजा को 13.7 करोड़ डॉलर (लगभग 1000 करोड़ रुपये) का टैक्स देना होगा. इस क्रम में कोर्ट ने उनके एसेट फ्रीज करने के आदेश को भी वैध करार दिया है. जान लें कि 76 वर्षीय प्रकाश हिंदुजा यूरोप में हिंदुजा समूह के चेयरमैन हैं. हिंदुजा ग्रुप के कर्ताधर्ता चार भाई गोपीचंद हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा, अशोक हिंदुजा और एसपी हिंदुजा हैं. फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार `हिंदुजा ब्रदर्स का मौजूदा नेटवर्थ15.4 अरब डॉलर (करीब 1.12 लाख करोड़ रुपये) का है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-said-the-color-of-communalism-in-the-news-of-a-section-of-the-media-the-image-of-the-country-is-tarnished/">सुप्रीम

कोर्ट ने कहा, मीडिया के एक section ‍की खबरों में  सांप्रदायिकता का रंग, देश की छवि खराब होती है

देनदारी साल 2008 से 2017 के बीच की बतायी गयी है

न्यूज एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार स्विट्जरलैंड की सर्वोच्च अदालत (Federal Tribunal) ने बुधवार को स्विस टैक्स अथॉरिटी के आदेश को सही माना.  अदालत के अनुसार प्रकाश हिंदुजा पर पिछले वर्षों में बकाया टैक्स की देनदारी (13.7 करोड़ डॉलर की) बनती है देनदारी साल 2008 से 2017 के बीच की बतायी गयी है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/can-a-secular-state-fund-madrassas-allahabad-high-court-seeks-reply-from-yogi-government/">

 क्या धर्मनिरपेक्ष राज्य मदरसों को फंडिंग कर सकता है?   इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगा योगी सरकार से जवाब

टैक्स बचाने के लिए खुद को Monaco का नागरिक बताया

 प्रकाश हिंदुजा पर यह आरोप है कि उन्होंने टैक्स बचाने के लिए खुद को Monaco का नागरिक बताया. इतना ही नहीं, अपनी संपत्ति की वैल्यू भी कम बताई. फ्रेंच अखबार 24 Heures के अनुसार यह कथित हेराफेरी तब सामने आयी जब तीन साल पहले जेनेवा के अभियोजकों ने मानव तस्करी के एक कथित मामले में उनके परिवार के बारे में जांच शुरू की. यह मामला जेनेवा विला से जुड़ा था जहां प्रकाश हिंदुजा का परिवार रहता था. जांच के बाद अभियोजक ने टैक्स अधिकारियों को यह जानकारी दी कि बताया कि  वह स्विट्जरलैंड में रहते हैं. उन्होंने अपनी संपत्ति कम बताई और मोनाको में रहने का दावा किया जिसकी वजह से उन पर स्विट्जलरैंड में टैक्स कम लगा. इसे भी पढ़ें :  अफगानिस्तान">https://lagatar.in/politics-should-not-be-on-afghanistan-many-celebrities-including-natwar-singh-yashwant-sinha-mani-shankar-aiyar-wrote-letter-to-pm-modi/">अफगानिस्तान

पर न हो राजनीति, नटवर सिंह, यशवंत सिन्हा, मणिशंकर अय्यर सहित कई हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र 

2019 में  स्विस टैक्स अधिकारियों ने हिंदुजा के आवास पर छापा मारा था

मामला सामने आने के बाद मई 2019 में ही स्विस टैक्स अधिकारियों ने हिंदुजा के आवास पर छापा मारा था. उनकी संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया था, बता दें कि  प्रकाश हिंदुजा को  2000 में स्विट्जरलैंड की नागरिकता मिली है.  जानकारी के अनुसार हिंदुजा समूह भारत, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड ​सहित दुनिया के कई देशों में Auto, IT, बैंक, रियल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर जैसे कारोबार में शामिल है. इन कंपनियों में  करीब 1.5 लाख लोग काम करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही