Search

 
 
 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सूर्यवंशी बने दुनिया के सबसे युवा कप्तान, पर बल्ले से कमाल नहीं

Sports News: शनिवार को होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में बिहार की कप्तानी करते हुए टॉस के लिए उतरे वैभव ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. वुकुसिक ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी नेशनल टीम की कप्तानी की थी.
 
वैभव सूर्यवंशी

Sports News: भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम दुनिया की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महज 15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार की कप्तानी करते हुए टी20 इतिहास के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

शनिवार को होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में बिहार की कप्तानी करते हुए टॉस के लिए उतरे वैभव ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. वुकुसिक ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी नेशनल टीम की कप्तानी की थी. 


हालांकि, बतौर कप्तान उनका और टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. वह 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें चेतन सकारिया ने आउट किया. इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए. सौराष्ट्र ने 16.3 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर मुकाबला जीत लिया.

 

टूर्नामेंट में किस-किस टीम की जीत

टूर्नामेंट में चंडीगढ़ ने बड़ौदा को 3 विकेट से हरा दिया. बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन बनाए. जवाब में उतरी चंडीगढ़ की टीम ने 19.5 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. 

 

दूसरी ओर पुडुचेरी ने महाराष्ट्र को 15 रन से हरा दिया. पुडुचेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए. जवाब में महाराष्ट्र की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन ही बना सकी. महाराष्ट्र को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा.

 

पंजाब ने हरियाणा को 4 विकेट से हरा दिया. हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जवाब में पंजाब ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाकर मैच जीत लिया. 


मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी मुंबई की टीम 13.1 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की. 

 

गुजरात ने ओडिशा को 21 रन से हरा दिया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 250 रन बनाए. जवाब में ओडिशा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन ही बना सकी. विदर्भ ने गोवा को 7 विकेट से हरा दिया. गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए. जवाब में विदर्भ ने 17.3 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही