Search

 
 
 

Spain : फुटबॉल मैच में खिलाड़ी की मौत के बाद गोलकीपर जीसस ओवोनो पर 12 मैचों का प्रतिबंध

Sports News : यह घटना 2 नवंबर को टेनेरिफ और एंडोरा के बीच खेले गए स्पेनिश सेकंड डिवीजन मुकाबले के दौरान हुई थी. मैच में डी मिगुएल मिडफील्ड में एक लंबी गेंद का पीछा कर रहे थे.
 
फाइल फोटो

Sports News : मध्य अफ्रीक (इक्वेटोरियल गिनी) और एफसी एंडोरा के गोलकीपर जीसस ओवोनो को स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन ने 12 मैचों के लिए निलंबित कर दिया. फेडरेशन ने यह फैसला टेनेरिफ के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल से टक्कर से मौत के बाद लिया है. डी मिगुएल की उम्र 30 साल थी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

यह घटना 2 नवंबर को टेनेरिफ और एंडोरा के बीच खेले गए स्पेनिश सेकंड डिवीजन मुकाबले के दौरान हुई थी. मैच में डी मिगुएल मिडफील्ड में एक लंबी गेंद का पीछा कर रहे थे.

 

इसी दौरान गोलकीपर ओवोनो गेंद को क्लियर करने के लिए अपने पेनल्टी एरिया से बाहर आए. उन्होंने पैर उठाकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका पैर डी मिगुएल की छाती पर जा लगा. टक्कर से स्ट्राइकर मैदान पर बेसुध होकर गिर पड़े.

 

इसके बाद डी मिगुएल को कार्डियक अरेस्ट हुआ और अगले दिन उनकी मौत हो गई थी. घटना के 10 दिन बाद फुटबॉल फेडरेशन ने ओवोनो को अधिकतम 12 मैचों के लिए निलंबित करने का फैसला लिया.

 

अनुशासनात्मक समिति ने आरएफईएफ के नियमों के आर्टिकल 102 के तहत कार्रवाई की. यह नियम खेल के दौरान हिंसक व्यवहार और गंभीर चोट पहुंचाने से संबंधित है. इसके तहत चार से 12 मैचों तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

 

समिति के मुताबिक, रेफरी की रिपोर्ट में ओवोनो के चैलेंज को बेहद गंभीर बताया गया था. इसी आधार पर अधिकतम सजा देना उचित माना गया. हालांकि, यह फैसला केवल खेल अनुशासन से जुड़ा है और इससे किसी तरह की आपराधिक जिम्मेदारी तय नहीं होती.

 

घटना के बाद से ओवोनो मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और ट्रेनिंग पर नहीं लौटे हैं. उन्होंने बयान जारी कर डी मिगुएल के परिवार के प्रति संवेदना जताई. वहीं, एंडोरा के मैनेजर कार्ल्स मानसो ने कहा कि क्लब गोलकीपर पर वापसी का कोई दबाव नहीं बनाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही