Sports News : इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. टीम ने रोमांचक मुकाबले में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया. यह मैच शुक्रवार को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में खेला गया.
इसे भी पढ़ें...
इस मैच में कप्तान हैरी केन ने न केवल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
केन ने अपना 126वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलते हुए 92वां गोल किया. उन्होंने दर्शकों के सामने अपनी बैलन डी'ओर ट्रॉफी भी प्रदर्शित की, जिस पर स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों ने उनका अभिवादन किया. पूर्व रिकॉर्डधारक पीटर शिल्टन और प्रिंस ऑफ वेल्स ने उन्हें विशेष जर्सी भेंट की. वहीं, क्रोएशिया की ओर से लुका मोड्रिक ने भी उन्हें यादगार उपहार दिया.
इग्लैंड टीम ने मैच की शानदार शुरुआत की. पहले हाफ में मॉर्गन रोजर्स ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. वहीं, दूसरे हाफ में क्रोएशिया ने वापसी की और टीम के पेटार सुसिक ने गोल कर क्रोएशिया को बराबरी पर ला दिया. इसके पांच मिनट बाद इंग्लैंड को पेनल्टी मिली, जिसे हैरी केन ने गोल में बदलकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया.
आखिरी समय में क्रोएशिया ने वापसी करने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सका. निकोला व्लासिक ने शॉट मारा पर वह लक्ष्य से बाहर चला गया, जबकि एंटे बुदिमिर के प्रयास को जैरेल क्वानसा ने शानदार तरीके से रोक दिया.
इस तरह इंग्लैंड ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड फुटबॉल टीम का अगला मुकाबला स्पेन के साथ 16 नवंबर को होगा. स्पेन चेक गणराज्य को 2-0 से हराकर इंग्लैंड से भिड़ने वाला है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

