Search

 
 
 

पटरी पर लौटी व्यवस्था, झारखंड में 5 दिनों बाद रजिस्ट्री का काम दोबारा शुरू

 
Ranchi: पिछले पांच दिनों से रांची समेत राज्य के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में चल रही सर्वर की परेशानी गुरुवार को खत्म हो गई. जिसके बाद रजिस्ट्री कार्यालयों में सुचारु रूप से दस्तावेजों का निबंधन हुआ. पांच दिनों बाद रजिस्ट्री ऑफिस में कामकाज पहले की तरह चलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली. गुरुवार को कार्यालय खुलने के बाद काफी संख्या में अधिवक्ता और आम लोग अपने कार्य कराने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे. जिसके कारण अचानक रजिस्ट्री ऑफिस में भीड़-भाड़ बढ़ गई. बता दें कि झारखंड के सभी जिलों में पिछले पांच दिनों से रजिस्ट्री कार्यालय में ऑनलाइन सर्वर में हो रही परेशानी के कारण पूरी व्यवस्था बेपटरी हो चुकी थी. कई लोग घर, फ्लैट, जमीन और विभिन्न दस्तावेज निबंधन कराने के लिए सर्वर ठीक होने का इंतजार कर रहे थे. इसे भी पढ़ें- CM">https://lagatar.in/cm-shinde-said-there-is-no-threat-to-our-chair-due-to-ajit-pawar-joining-the-government/">CM

शिंदे ने कहा, अजित पवार के सरकार में शामिल होने से हमारी कुर्सी को खतरा नहीं, विपक्ष फैला रहा अफवाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही