Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: अफगानिस्तान ने कनाडा को बड़े अंतर से दी शिकस्त, 82 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को करारी शिकस्त दी है. अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया दिया है. हालांकि इस जीत के बावजूद दोनों ही टीम सुप- 8 राउंड से बाहर हो चुकी हैं. दोनों ही टीम का यह आखिरी लीग स्टेज मुकाबला था.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 39वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को करारी शिकस्त दी है. अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया दिया है. हालांकि इस जीत के बावजूद दोनों ही टीम सुप- 8 राउंड से बाहर हो चुकी हैं. दोनों ही टीम का यह आखिरी लीग स्टेज मुकाबला था. 

 

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ग्रुप-डी के इस मुकाबले में गुरुवार को कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए. इब्राहिम जादरान ने शतक बनाने से चूक गए. उन्होंने 95 रन बनाए. जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, सादिकुल्लाह अटल ने 44 रन और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 रन बनाए. कनाडा की ओर से जसकरन सिंह ने 3 विकेट झटके, दिलोन हेलीगर ने एक विकेट लिए.

 

201 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी कनाडा की टीम 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी. कनाडा के लिए सबसे ज्यादा हर्ष ठाकर ने 30 रन बनाए. उनके अलावा कनाडा के लिए कोई भी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. कप्तान राशिद ने 2 विकेट लिए. 

 


अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, अब्दुल्लाह अमजदजई, जियाउर रहमान.

 

कनाडा की प्लेइंग 11: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा, साद बिन जफर, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना और अंश पटेल.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही