Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रनों से हरा दिया है. वेस्टइंडीज की यह लगातार चौथी जीत है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार को इटली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए, वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने इटली को 18 ओवर में 123 रन पर ही ऑलआउट कर दिया.
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की ओर से बेन मैनेंटी ने 26 रन, जेजे स्मट्स ने 24 रन, एंथोनी मोस्का ने 19 रन और ग्रांट स्टीवर्ट ने 12 रन बनाए. इटली के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार किए बिना ही पवेलियन लौट गए. वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने 4 विकेट लिए, मैथ्यू फोर्ड ने 3 विकेट झटके और गुडाकेश मोती को 2 विकेट मिले. वहीं, अकील हुसैन ने 1 विकेट लिए.
वेस्टइंडीज ओर से शाई होप ने धुएंधार पारी खेलते हुए 46 गेंद पर 75 रन बनाए. वहीं, रोस्टन चेज 24 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 24 रनों का योगदान दिया. इटली के लिए क्रिशन कलुगमागे और बेन मैनेंटी ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, अली हसन और थॉमस ड्राका ने 1-1 विकेट लिए. ग्रुप-सी का यह आखिरी मुकाबला था. वेस्टइंडीज सुपर-8 में पहुंच गई है.
इटली की प्लेइंग 11: हैरी मैनेंटी (कप्तान), जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड, क्रिशन कलुगमागे, थॉमस ड्राका, अली हसन.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment