Search

 
 
 

न्यूजीलैंड महिला टीम को झटका, बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. लॉरेन ने साल 2018 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था.
 

New Delhi : न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. बल्लेबाज लॉरेन डाउन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. लॉरेन ने साल 2018 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था. 

 

न्यूजीलैंड के लिए वह कुल 48 मैच खेल चुकी हैं. इनमें वनडे और टी20 दोनों शामिल है. वनडे की 31 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 486 रन बनाए. 90 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा. वहीं, टी20 की 9 पारियों में उन्होंने 93 रन बनाए.

 

वह देश के श्रेष्ठ फिल्डरों में से एक है. लॉरेन ने कहा कि मुझे व्हाइट फर्न्स ग्रुप का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा, और मैं अपने देश को रिप्रेजेंट करने का मौका पाकर बहुत शुक्रगुजार हूं. 

 

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने डाउन के हवाले से कहा कि मेरे क्रिकेट करियर का एक बड़ा हिस्सा ऑकलैंड सेटअप में रहा है, और मैं ऑकलैंड क्रिकेट, अपने कोच और टीममेट्स को मेरे सफर में उनके रोल के लिए जितना धन्यवाद दूं कम है.

 

न्यूजीलैंड के हेड कोच बेन सॉयर ने डाउन को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा व्हाइट फर्न्स के माहौल में अपना सब कुछ दिया है. यह खेल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता का सबूत है. 

 

अंगूठे की चोट के कारण डाउन न्यूजीलैंड में 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप से चूक गईं और उसी साल बाद में बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर रही थीं. 2023 महिला विश्व कप में वह टीम का हिस्सा रही थीं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही