Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वाराणसी: कोर्ट रूम में मचा हड़कंप, जज के सामने महिला ने निकाला चाकू

वाराणसी में ACJM के कोर्ट रूम में उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुवार को कोर्ट में एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग से चाकू निकाल लिया. गनीमत ये रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और वकीलों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को काबू में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: वाराणसी में ACJM के कोर्ट रूम में उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुवार को कोर्ट में एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग से चाकू निकाल लिया. गनीमत ये रही कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और वकीलों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को काबू में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है.

 

दरअसल, महिला एक पुराने मारपीट के मामले में पैरवी के लिए पहुंची थी. इसी दौरान महिला की एक महिला वकील से तीखी नोकझोंक हो गई, उसके बाद उसने चाकू निकाल लिया. बताया जा रहा है कि, आरोपी महिला मिर्जामुराद थाने के चंगवार बेनीपुर की रहने वाली है. करीब 2 महीने पहले महिला के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की थी. इसी मारपीट को लेकर महिला मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर कोर्ट में अपनी बात रखने पहुंची थी.

 

आरोपी महिला कोर्ट रूम के भीतर एक महिला अधिवक्ता से मिली और उससे अपने मामले में कड़ी कार्रवाई कराने की जिद करने लगी. वहीं, जब महिला अधिवक्ता ने कानूनी प्रक्रिया का हवाला देते हुए तुरंत कार्रवाई से असमर्थता जताई. इसी को लेकर महिला उग्र हो गई. इसी दौरान आरोपी महिला ने अचानक अपने बैग से चाकू निकाल ली और वकील को धमकाने लगी. जज के सामने हुई इस घटना से कोर्ट रूम में हड़कंप मच गया. 

 

घटना की जानकारी मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चाकू को लिया. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि, महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है. पुलिस के मुताबिक, महिला पारिवारिक विवाद को लेकर काफी तनाव में थी. पुलिस अब ये जांच कर रही है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद महिला चाकू लेकर कोर्ट रूम के भीतर तक कैसे पहुंच गई. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही