Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: सुपर-8 में करारी हार से भारत की राह कठिन, नेट रन रेट व सेमीफाइनल

टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-8 में भारत की दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद आगे की राह कठिन नजर आ रही है. रविवार को 188 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 111 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत को 76 रन से भारी शिकस्त मिली.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर-8 में भारत की दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद आगे की राह कठिन नजर आ रही है. रविवार को 188 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 111 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत को 76 रन से भारी शिकस्त मिली. इस हार के साथ ही भारतीय टीम का विजय क्रम टूट गया है. 

 

वहीं, वर्ल्डकप के इतिहास में 111 का स्कोर भारतीय टीम का तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी है. इससे पहले 2016 में भारतीय टीम टी20 विश्व कप में सबसे कम 79 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद साल 2021 के वर्ल्डकप में 110 रन ही बना सकी थी. वहीं, साल 2009 में भारतीय टीम 118 रन बनाई थी.

 

भारत को मिली इस हार पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करते हुए उम्मीद जताई है कि टीम इंडिया वापसी करेगी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- कल शाम इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच में हार गए, लेकिन वापसी करेंगे.

 

अंक तालिका की तस्वीर

भारत की सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. टीम इंडिया का रन रेट माइनस में चला गया है. सुपर-8 ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका दो अंकों और +3.800 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत एक मैच में हार के बाद शून्य अंक और -3.800 नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे पहुंच गया है. भारत को अगले दोनों मैच भारी अंतरों से जीतने होंगे. हालांकि, दोनों मैच में जीत भी भारत को सेमीफाइनल की गारंटी नहीं देता है.

 

क्या कहता समीकरण

पहले समीकरण के तहत भारत को अपने शेष दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में जीतने होंगे. यदि दक्षिण अफ्रीका अपने सभी मैच जीतता है, तो भारत 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर क्वालिफाई कर जाएगा. दूसरा समीकरण यह है कि, यदि दक्षिण अफ्रीका अपना कोई एक मैच हार जाता है और अन्य टीमें भी मैच जीतती हैं, तो नेट रन रेट पर मामला फंसेगा. लेकिन भारत का वर्तमान नेट रन रेट बहुत खराब है. इसलिए भारत को अगली जीत बहुत बड़े अंतरों से दर्ज करनी होगी. तीसरा समीकरण है कि यदि अगर दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाए और भारत अपने दोनों मैच जीत ले, तो भारत 4 अंकों के साथ आसानी से आगे बढ़ सकता है.

 

भारत के लिए वापसी का मौका है, लेकिन चूक की गुंजाइश नहीं है. यदि भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो अगले दोनों मुकाबले बड़े अंतरों से जीतने होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही