Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप के 33वें मैच में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया दिया है. स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल को 171 रन का टारगेट दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल ने ग्रुप सी के इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इस टूर्नामेंट में पहली टॉस जीतने के साथ नेपाल ने पहली बार मैच में जीत हासिल की है
स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए. जवाबी में नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. नेपाल की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए. ओपनर कुशल भुर्तेल ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए, जिसमें एक चौका और 4 छक्का शामिल रहा. आसिफ शेख 27 गेंद पर 33 रन और कप्तान रोहित पौडेल 16 रन बनाए. स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने 3 विकेट झटके.
स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर माइकल जोन्स ने 71 रन, जॉर्ज मुन्से ने 27 और ब्रैंडन मैकमुलेन ने 25 रन बनाए. नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने 3 विकेट झटके. वहीं, नंदन यादव को 2 विकेट लिए. वहीं, कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल को एक-एक विकेट मिले.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल के साथ ही स्कॉटलैंड की टीम का सफर समाप्त हो चुका है. दोनों ही टीमें सुपर-8 से बाहर हो गई हैं. यह दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में आखिरी मैच है. स्कॉटलैंड और नेपाल को एक-एक जीत मिली है.
नेपाल की प्लेइंग 11: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, सुंदीप जोरा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने.
स्कॉटलैंड की प्लेइंग 11: रिची बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment