Search

 
 
 

टी20 वर्ल्डकप 2026: जिम्बाब्वे–आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप में आज मंगवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप B का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. तेज बारिश के कारण कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका. बिना एक गेंद फेंके नतीजा तय हो गया.
 

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप में आज मंगवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच ग्रुप B का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. तेज बारिश के कारण कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका. बिना एक गेंद फेंके नतीजा तय हो गया. मैच के रद्द होने के कारण जिम्बाब्वे और आयरलैंड को 1-1 अंक दिया गया. ज़िम्बाब्वे के अब 5 अंक हो गए हैं. 

 

इसी के साथ जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है, ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया है. दरअसल, जिम्बाब्वे ने पिछले 3 मैचों में 2 मैच जीते और एक रद्द रहा, जिसकी बदौलत उसके 5 अंक हुए. वहीं इस ग्रुप से श्रीलंका 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पहले ही क्वालिफाई कर चुका है.

 

आयरलैंड ने 4 मैच में से 1 जीता और 2 हारा तथा एक रद्द रहा. उसके कुल 3 अंक हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच में से 1 जीता और 2 हारा. उसके भी 2 अंक है. ऑस्ट्रेलिया अब आखिरी मैच जीतकर भी 4 अंक तक ही पहुंच सकेगा. जबकि ओमान ने तीनों मैच हार गया है. उनका एक भी अंक नहीं बना है.

 

ऑस्ट्रेलियन टीम वर्ल्डकप टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है. इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी. बता दें, जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही  टी-20 वर्ल्ड कप2028 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है. उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा. नियमों के अनुसार, टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं. जबकि, बाकी टीमों को टूर्नामेंट में एंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही