Search

 
 
 

विधानसभा में हाजिर हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा, सुनवाई टली, 10 मार्च को अगली सुनवाई

कॉमेडियन कुणाल कामरा मंगलवार को एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी के मामले के तहत विधानसभा में विशेषाधिकार हनन समिति के समक्ष पेश हुए. लेकिन किसी वजह से सुनवाई नहीं हो सकी. अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी.
 

Lagatar Desk: कॉमेडियन कुणाल कामरा मंगलवार को एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी के मामले के तहत विधानसभा में विशेषाधिकार हनन समिति के समक्ष पेश हुए. लेकिन किसी वजह से सुनवाई नहीं हो सकी. अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी. कुणाल कामरा ने शिवसेना से एकनाथ शिंदे के अलग होने को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. 

 

शिंदे की ओर से कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव दायर किया गया था. यह प्रस्ताव शिंदे का मजाक उड़ाने वाले गाने को लेकर दायर किया गया था. दरअसल, कुणाल कामरा ने 23 मार्च 2025 को अपने शो में एक गाना जारी किया था. इस गाने के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने खार स्थित हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी. वहीं, बीजेपी विधायक प्रवीण दारेकर ने कुणाल कामरा के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन का प्रस्ताव दायर किया.

 

कुणाल कामरा ने कहा, मैं संविधान का सम्मान करने वाला इंसान हूं. बुलाए जाने पर मैं फिर आऊंगा. सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे किसी भी हमले का डर नहीं है. वहीं, मुंबई में दोबारा कॉमेडी शो करने को लेकर कहा कि, जरूर करूंगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही