Lagatar Desk: टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया दिया है. वर्ल्ड के दूसरे मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की. टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने दमदार पारी खेलते 64 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने तगड़ी गेंजबाजी के बदौलत मैच जीत लिया.
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश की जगह खेल रही स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए. टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. वहीं, ब्रैंडन किंग ने 35, शेरफन रदरफोर्ड ने 26 और रोवमन पॉवेल ने 24 रन बनाए. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड करी ने 2 विकेट झटके.
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 18.5 ओवर में 5 विकेट पर 147 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से रिची बेरिंगटन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. वहीं टॉम ब्रूस ने 35 रन, जॉर्ज मुन्से ने 19 रन, मार्क वाट ने 15 रन, ब्रैंडन मैकमुलेन ने 14 रन बनाए.
वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने शानदार गेंजबाजी का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए. उन्होंने 17वें ओवर में माइकल लीस्क को शून्य पर, मैथ्यू क्रॉस को 11 रन पर और ओलिवर डैविडसन को शून्य पर आउट करके हैट्रिक पूरी की. उसी ओवर के छठी गेंद पर साफयान शरीफ को भी शून्य पर आउट कर दिया. इसके अलावा उन्होंने पावरप्ले में ब्रैंडन मैक्मुलेन को 14 रनों पर आउट किया.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान)- ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ
स्कॉटलैंड: रिची बैरिंगटन (कप्तान)- जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क, ओलिवर डैविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, साफयान शरीफ
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment