Search

 
 
 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनगड़ा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में संचालित हो रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया है.
 

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में संचालित हो रही एक अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया है. इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में बने और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 

 गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनगड़ा के सीताडीह गांव में एक व्यक्ति अपने घर के भीतर अवैध रूप से हथियारों का निर्माण कर रहा है और उन्हें बाजार में खपाने की तैयारी में है.

 

सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी.

 

 शौचालय के नीचे छिपाया था हथियार

छापेमारी के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब आरोपी के घर की तलाशी ली गई. आरोपी नारायण लोहरा ने पुलिस से बचने के लिए हथियारों को घर के पीछे बने शौचालय के नीचे छिपाकर रखा था. सघन तलाशी के बाद पुलिस ने वहां से हथियारों का जखीरा और उसे बनाने के उपकरण बरामद किए.

 

10 से 15 हजार में होती थी डील 

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पकड़ा गया आरोपी इन देसी हथियारों को अपराधियों और असामाजिक तत्वों को 10,000 से 15,000 रुपये में बेचा करता था. पुलिस अब उन खरीदारों का पता लगा रही है जो इस फैक्ट्री से हथियार सप्लाई लेते थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही