Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप: ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ICC ने किया ऐलान, भारत के 4 खिलाड़ी शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना है. वहीं, दूसरी आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है. जिसमें भारत के 4 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना है. वहीं, दूसरी आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का ऐलान कर दिया है. जिसमें भारत के 4 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. इनमें संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम है.

 

एडेन मार्करम को मिली कप्तानी

आईसीसी ने भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के दो-दो खिलाड़ी को शामिल किया है. वहीं पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के एक-एक खिलाड़ी को जगह दी है. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को टीम का ओपनर बनाया गया है. इस टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को दी गई है. साथ ही साउथ अफ्रीका से लुंगी एनगिडी को भी शामिल किया गया है. 

 

12वें खिलाड़ी के तौर पर शाल्कविक

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को भी टीम में जगह मिली हैं. वहीं इंग्लैंड के विल जैक्स और आदिल रशीद को भी टीम में शामिल किया गया है. यूएसए के बॉलर शैडली शान शाल्कविक को 12वें खिलाड़ी के तौर पर ICC ने अपनी टीम में शामिल किया है. टीम में  न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के भी किसी भी खिलाड़ी को नहीं रखा गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही