Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीन के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान के मिसाइल साइंटिस्ट की लाश होटल में मिली

Advertisement
Advertisement
Taipei : ताइवान रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान एवं विकास इकाई (Taiwan Defense and Research Wing) के उप प्रमुख ओ यांग ली-हिंग की लाश आज शनिवार सुबह एक होटल के कमरे में मिलने की खबर है. ताइवान की आधिकारिक केंद्रीय समाचार एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है. न्यूज एजेंसी के अनुसार ताइवानी सेना के स्वामित्व वाले नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप प्रमुख ओ यांग ली-हिंग शनिवार सुबह दक्षिणी ताइवान के एक होटल के कमरे में मृत मिले हैं. उनकी मौत के पीछे के कारणों की जांच जारी है. इसे भी पढ़ें : असम">https://lagatar.in/assam-aiudf-chief-badruddin-ajmal-said-in-madrassa-controversy-we-have-no-sympathy-for-bad-elements-government-should-shoot-them/">असम

: मदरसा विवाद में AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने कहा, हमें बुरे तत्वों से सहानुभूति नहीं है, सरकार उन्हें गोली मार दे

ओ यांग ली-हिंग पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी की व्यावसायिक यात्रा पर थे

ब्रिटिश न्यूज एजेंसी रायटर्स ने सीएनए के हवाले से जानकारी दी कि ओ यांग ली-हिंग पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी की व्यावसायिक यात्रा पर थे. खबरों के अनुसार उन्होंने ताइवान की विभिन्न मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं की निगरानी के लिए इसी साल नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के उप प्रमुख के रूप में पद भार ग्रहण किया था. सूत्रों के अनुसार ताइवानी सेना के स्वामित्व वाली संस्था इस साल अपनी वार्षिक मिसाइल उत्पादन क्षमता को दोगुना से अधिक, 500 के करीब करने के लिए काम कर रही है. जान लें कि ताइवान चीन के बढ़ते सैन्य खतरे के रूप में अपनी युद्ध शक्ति को तेजी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-courts-decision-has-no-effect-ajl-kept-getting-money-from-shell-companies-enforcement-directorate-may-question-sonia-rahul-again/">सुप्रीम

कोर्ट के फैसले  का असर नहीं, शेल कंपनियों से AJL को पैसा मिलता रहा! प्रवर्तन निदेशालय सोनिया-राहुल से फिर पूछताछ कर सकता है

बीजिंग अपनी तथाकथित वन चाइना नीति पर सख्त हुआ है

यह बात सामने आयी है कि हाल के दिनों में बीजिंग अपनी तथाकथित वन चाइना नीति पर सख्त हुआ है और ताइवान के प्रति उसके तेवर तल्ख हैं. वर्तमान समय में चीन, अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के प्रतिशोध में ताइवान की चारो ओर से घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है. ताइवान ने चीन की सेना पर शनिवार को अपने मुख्य द्वीप पर हमले का अनुकरण करने का आरोप लगाया है.

नैंसी पेलोसी 25 वर्षों में ताइवान का दौरा करने वाली अमेरिकी संसद की पहली अध्यक्ष 

जान लें कि नैंसी पेलोसी 25 वर्षों में ताइवान का दौरा करने वाली अमेरिकी संसद की पहली अध्यक्ष हैं. उन्होंने ताइपे में ताइवान की संप्रभुता और सुरक्षा को बरकरार रखने की वकालत की थी.. इस घटना के बाद पहले से बिगड़ते संबंधों के बीच अमेरिका और चीन सीधे टकराव की स्थिति में खड़े हो गये हैं.  पेलोसी के ताइवान छोड़ने के 18 घंटे बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की सभी शाखाओं ने पहली बार द्वीप को पार कर बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास शुरू किया. चीन ने ताइवान पर व्यापार प्रतिबंध लगा दिये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही