Search

 
 
 

नशा का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: रामगढ़ डीसी

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने व नशा के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. कहा कि पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों में सघन जांच अभियान चलाएं.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में शनिवार को नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति (एनकॉर्ड) की बैठक हुई. डीसी ने जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने व नशा के कारोबार में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. कहा कि पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से दवा दुकानों में सघन जांच अभियान चलाएं और वैसी दवाएं जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है, पर विशेष निगरानी रखे. साथ ही दावों की बिक्री व स्टॉक से संबंधित रिपोर्ट नियमित रूप से समय पर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नारकोटिक्स के विरुद्ध किए गए सराहनीय प्रयासों के बारे में सभी अधिकारियों को जानकारी दी. जिले में सार्वजनिक स्थलों पर रात में असामाजिक तत्वों व युवाओं द्वारा नशे करने पर रोक के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य करने का निर्देश दिया. आवश्यकता अनुसार वैसे स्थलों पर निगरानी व पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने डीएसई व अन्य संबंधित अधिकारियों को स्कूलों की 100 मीटर की परिधि में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाभ जांच अभियान चलाने और दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही