Search

 
 
 

बिजली चोरी के खिलाफ उठाएं सख्त कदम : निदेशक

 
Ranchi : बिजली चोरी की रोकथाम के लिए कॉमर्शियल निदेशक मनीष कुमार ने बुधवार को अफसरों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की. उन्होंने अफसरों से बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी स्तर पर जहां पर बिजली चोरी हो रही है, उसकी जांच करके कार्रवाई सुनश्चित करें. बैठक में कार्यकारी निदेशक- वाणिज्य एवं राजस्व अरविंद कुमार, महाप्रबंधक-एपीटी धनंजय कुमार के साथ साथ मुख्यालय के अधिकारी एवं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टीम के लोग मौजूद थे.

बिजली चोरी रोकने के लिए दिए गए ये निर्देश

  • वैसे घरों में जहां बिजली की चोरी टोका लगाकर की जा रही हो, उन पर बिजली चोरी की एफआईआर करें.
  • वैसे घरों में जहां बिजली की खपत बिना मीटर के की जा रही हो उन पर भी बिजली चोरी की एफआईआर करें.
  • वैसे उपभोक्ता जिनके द्वारा विद्युत् का भार कम दिखा कर बिजली कनेक्शन लिया गया है, उनके यहां भी भार का नियमानुसार आकलन कर कार्रवाई करें.
  • औसत से कम खपत वाले सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के परिसर, मीटर एवं कनेक्शन की सघन जांच के लिए मुख्यालय की एपीटी टीम को निर्देश दिया गया.
  • वैसे उपभोक्ता जिनके द्वारा लंबे समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके परिसर की भी जांच करने का निर्देश दिया गया.
  • वैसे उपभोक्ता जिनका विद्युत् संबंध सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किया गया है और उपभोक्ता के द्वारा मीटर को खोलकर बिजली की चोरी की जा रही है, उन पर भी एफआईआर करें.
  • जिनका विद्युत् संबंध बकाया होने पर काटा गया है और जांच के क्रम में लाइन जुड़ी पाये जाने पर एफआईआर करें.
  • सभी उपभोक्ताओं को अपना केवाईसी अपडेट करने के लिए जागरूक करें, ताकि उन तक विभाग द्वारा दी जा रही लाभों की जानकारी साझा की जा सके.
  • लंबित एफआईआर के लिए संबंधित थाना से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें.
इसे भी पढ़ें – गांव">https://lagatar.in/woman-of-village-stole-and-sold-a-one-year-old-child-the-police-recovered-it-safely-the-accused-was-arrested/">गांव

की ही मह‍िला ने एक साल के बच्‍चे को चुराकर बेचा, पुल‍िस ने ऐसे क‍िया सकुशल बरामद, आरोपी ग‍िरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही