Search

 
 
 

हर विद्यार्थी में प्रतिभा, जरूरत है उन्हें उचित दिशा प्रदान करने की : रमेश बैस

 
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के तरवा खरबा स्थित मुख्य कैंपस में सोमवार को आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 148 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई. मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस ने विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की. इसमें 56 मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य का हर विद्यार्थी बेहतर करे और राज्य का मान बढ़ाए. हर विद्यार्थी में प्रतिभा है, जरूरत है उन्हें उचित दिशा प्रदान करने की एवं शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन की. इसे भी पढ़ें:पारा">https://lagatar.in/7th-day-of-fast-unto-death-of-mercury-workers-6-recruitment-till-now-meeting-with-health-minister-on-7th-february/">पारा

कर्मियों के आमरण अनशन का 7वां दिन: अबतक 6 भर्ती, 7 फरवरी को स्वास्थ मंत्री के साथ बैठक

पद्मश्री मुकुंद नायक को मानद उपाधि

शिक्षा सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण जरिया है. इसके माध्यम से लोग स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सकते हैं. हर शिक्षित व्यक्ति को नौकरी नहीं दी जा सकती है, लेकिन शिक्षित व्यक्ति अपने हुनर से न केवल अपने लिए आजीविका के साधन सुनिश्चित कर सकता है, बल्कि जॉब क्रिएटर भी बन सकता है और लोगों को रोजगार दे सकता है. पद्मश्री से सम्मानित मुकुंद नायक को विश्वविद्यालय की ओर से दर्शनशास्त्र में मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें:भारत">https://lagatar.in/aim-bharat-jodo-yatra-was-to-connect-people-end-hatred-rajesh-thakur/">भारत

जोड़ो यात्रा का लक्ष्य लोगों को जोड़ना व नफरत खत्म करना था – राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही