Search

 
 
 

Hazaribagh News: बालेदवरी विस्थापन को लेकर ग्रामीणों और NTPC प्रबंधन के बीच वार्ता

बड़कागांव प्रखंड के बालेदवरी गांव में एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर शुक्रवार को ग्रामीणों एवं एनटीपीसी प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड के बालेदवरी गांव में एनटीपीसी परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर शुक्रवार को ग्रामीणों एवं एनटीपीसी प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान विस्थापन, पुनर्वास और ग्रामीणों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Uploaded Image

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि अपने पूर्व के बालेदवरी दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें एनटीपीसी परियोजना से जुड़े विस्थापन के मुद्दे पर अपनी चिंताओं और मांगों से अवगत कराया था तथा प्रबंधन के साथ वार्ता कराने का आग्रह किया था. उसी आग्रह के क्रम में उन्होंने दोनों पक्षों के बीच यह सार्थक संवाद कराया.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में ग्रामीणों ने अपनी प्रमुख मांग रखते हुए कहा कि पूरे बालेदवरी गांव का एक साथ विस्थापन कर सभी परिवारों को एक ही स्थान पर "न्यू बालेदवरी" के नाम से सामूहिक रूप से बसाया जाए, ताकि गांव की सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक एकता अक्षुण्ण बनी रहे. इसके अलावा पुनर्वास एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें भी ग्रामीणों द्वारा रखी गईं.

 

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वे ग्रामीणों की भावनाओं और हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनटीपीसी प्रबंधन ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक पहल करेगा और न्यायसंगत समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगा.

 

इस अवसर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह एवं बेलतू मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह सहित ग्रामीण और एनटीपीसी के अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही