Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमाड़: ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Advertisement
Advertisement
Tamar: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची टाटा मार्ग पर मारधान चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जगदीश महतो के रूप में हुई है. मृतक कुरचुडीह हाड़ामलोहर का निवासी था. जानकारी के अनुसार मृतक सिन्दवारडीह गांव में ससुराल में रहता था. अपने ससुर के किराना दुकान का सामान लाने के लिए मारधान चौक साइकिल से आया था. सामान लेकर जब वह लौट रहा था, उसी वक्त ट्रक की चपेट में आ गया. इसे भी पढ़ें-  नेत्र">https://lagatar.in/cataract-surgery-will-be-done-after-examining-the-eyes-of-the-poor-in-eye-check-up-camp-sameer-mahanti/">नेत्र

जांच शिविर में गरीबों की आंखों की जांच कर मोतियाबिंद का होगा ऑपरेशन : समीर महंती         

चालक ट्रक लेकर भाग गया

दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रांची टाटा मार्ग जाम कर दिया. जाम से सड़क पर दोनों और वाहनों की कतार लग गई. तमाड़ पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और सड़क जाम हटाया. फिर वाहनों की परिचालन सामान्य हुई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई. सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें-    अमेठी">https://lagatar.in/congresss-padyatra-in-amethi-rahul-again-explained-the-difference-between-hindu-and-hindutva/">अमेठी

में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा अभियान, राहुल ने फिर हिंदू और हिन्दुत्ववादी का फर्क समझाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही