Search

तमाड़: कंटेनर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत

Arvind Singh Tamar: तमाड़ थाना क्षेत्र में कटेनर ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गयी. दुर्घटना रांची टाटा मार्ग पर जोजोडीह गांव के पास हुई. मृतक चालक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई. चालक यूपी के फिरोजाबाद के तंडालु के उलाऊ गांव का निवासी था. इस हादसे में सह चालक मोहित सिंह भी घायल हुए. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें-  एलआईसी">https://lagatar.in/after-lic-modi-government-will-sell-stake-in-hindustan-zinc-stamped-in-cabinet-meeting/">एलआईसी

के बाद हिंदुस्तान जिंक में हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर  
जानकारी के अनुसार कंटेनर अमेजोन का सामान लेकर कोलकाता से रांची आ रहा था. इस दौरान रांची टाटा रोड पर पहले से ट्रक खड़ा था. इसमें पीछे इंडीकेटर और अन्य कोई निशान भी नहीं लगा था. इससे चालक को कुछ समझ नहीं आया और उसने ट्रक में जोर से टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि कंटेनर का चेंबर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें ट्रक का पिछला चक्का भी टूट गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला. तब तक चालक की मौत हो गयी थी. पुलिस ने घायल मोहित को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इसे भी पढ़ें-   ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-civil-court-sent-the-matter-to-fast-track-court-hearing-on-30th-demand-to-stop-entry-of-muslims/">ज्ञानवापी

केस : सिविल कोर्ट ने मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा, सुनवाई 30 को, मुस्लिमों की इंट्री रोके जाने की मांग 
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//