Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमन्ना ने अपने बड़े भाई के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट, लिखा - जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पुपु

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज, सोमवार 23 जून को अपने बड़े भाई आनंद भाटिया का जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज, सोमवार 23 जून को अपने बड़े भाई आनंद भाटिया का जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है.

 

 

पुरानी यादों को किया ताजा

 

तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने परिवार के साथ कई पुरानी तस्वीरें  शेयर की हैं. पहली तस्वीर में वह अपने भाई आनंद भाटिया के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं. आखिरी तस्वीर में दोनों भाई-बहन का क्यूट अंदाज दिख रहा है.

 

 

जन्मदिन की दी बधाई

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए  इसके कैप्शन में लिखा - जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पुपु, मुझे मस्ती से भरा बचपन और ढेर सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया. मैं तुम्हें शब्दों से ज्यादा याद करती हूं और उससे भी ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं. मैं तुमसे फिर से मिलने और पूरे दिन मस्ती करने के लिए लिए दिन गिन रही हूं

 

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

 

तमन्ना भाटिया हाल ही में 'ओडेला 2' में नजर आई थीं. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी.लेकिन तमन्ना के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'Vvan' से काफी उम्मीदें हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही