Search

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 11 की मौत, पीएम मोदी ने दुःख व्यक्त किया

 Channai : तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है  पुलिस के अनुसार जब पटाखे बनाने के लिए केमिकल को मिलाया जा रहा था, उस समय आग लग गयी. मौके पर दमकल के आधा दर्जन से अधिक वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. पटाखा फैक्ट्री के अंदर बार-बार विस्फोट हो रहे थे. शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया है कि विस्फोट में लगभग 24 लोग घायल हो गये हैं. टीओआई के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1.45 बजे हुआ. आग लगने के बाद लगातार">http://lagatar.in">लगातार

  धमाके होते रहे.  इस कारण बचाव टीमों को घटनास्थल के पास जामे में मुश्किल हो गयी. सत्तुर, शिवकाशी और वेम्बकोट्टई के दमकल केंद्रों से दमकल मौके पर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/case-of-anti-national-and-inflammatory-messages-supreme-court-issued-notice-to-central-government-and-twitter/26574/">देश

विरोधी और भड़काऊ मैसेज का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने  केंद्र सरकार और ट्विटर को नोटिस जारी किया

मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख का मुआवजा

इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुःख व्यक्त किया है. कहा कि `तमिलनाडु के विरुधुनगर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी आग की घटना दुखद है.  दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि जो भी घायल हुए हैं वे जल्दी ही ठीक हो जायेंगे.  इस घटना से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए प्रशासन काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें : टीएमसी">https://lagatar.in/tmc-mp-dinesh-trivedi-resigned-from-rajya-sabha-speculating-to-join-bhartiya-janta-party/26495/">टीएमसी

सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया, भाजपा में जाने के कयास

राहुल ने राज्य सरकार से की मदद की अपील

हादसे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से घायलों की मदद करने और अंदर फंसे लोगों की रेस्क्यू की अपील की है. जिला अग्निशामक अधिकारी गणेशन ने बताया कि उन्होंने अभी तक 8 शव बरामद किये हैं, वहीं चौबीस लोग घायल हो गये हैं,  जिन्हें सत्तूर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है. फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. हालांकि आग की लपटों पर काबू पाया गया है, लेकिन अभी धुआं निकल रहा है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-pm-modi-insulted-the-armys-sacrifice-handed-over-our-land-to-the-chinese/26482/">राहुल

गांधी ने कहा, सेना के त्‍याग का अपमान किया पीएम मोदी ने, हमारी जमीन चीनियों को सौंप दी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//