Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमिलनाडु : अन्नाद्रमुक ने पनीरसेल्वम को पार्टी से हटाया, समर्थकों ने की तोड़फोड़

Advertisement
Advertisement
Chennai : महाराष्ट्र के बाद अब तमिलनाडु में सियासी घमासान मचा हुआ है. विवाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम पर आधिकारिक कब्जे को लेकर हो रहा है. सोमवार को पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक हुई. इसमें ई पलानीस्वामी को पार्टी का अंतरिम महासचिव चुन लिया गया. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और उनके समर्थकों को पार्टी से बाहर करने का भी एलान हो गया. अन्नाद्रमुक ने पनीरसेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया. आम परिषद की बैठक में ओ पनीरसेल्वम को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया.

बदली ट्विटर पर पार्टी की प्रोफाइल पिक्चर

तमिलनाड‍ु में जारी घमासान के बीच अन्नाद्रमुक ने ट्विटर पर पार्टी प्रोफाइल फोटो बदल ली है. फोटो में एमजी रामचंद्रन, जयललिता और के पलानीस्वामी नजर आ रहे हैं. इस बीच अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने चेन्नई में जया मेमोरियल में पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को पुष्पांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें – जेईई">https://lagatar.in/result-of-first-session-of-jee-main-released-14-students-including-kushagra-srivastava-from-jharkhand-100-percent-marks/">जेईई

मेन के पहले सत्र का रिजल्ट जारी, झारखंड के कुशाग्र श्रीवास्तव समेत 14 छात्रों को 100 फीसदी अंक

पनीरसेल्वम ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

इस बीच पनीरसेल्वम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटाये जाने को चुनौती देने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे, कानूनी कार्रवाई करेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच न्याय मांगने जांगे. इसके साथ ही वह पार्टी कार्यालय से निकल गए. इसे भी पढ़ें – सोनिया">https://lagatar.in/new-summons-to-sonia-gandhi-ed-summoned-for-questioning-on-july-21/">सोनिया

गांधी को नया समन, ईडी ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

अन्नाद्रमुक कार्यालय सील

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के दो विरोधी नेताओं इडापड्डी के पलानीस्वामी और ओ पन्नीरसेल्वम के समर्थकों द्वारा पार्टी के कार्यालय के अंदर और बाहर हिंसा तथा तोड़फोड़ किए जाने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को पार्टी के मुख्यालय को सील कर दिया. राजस्व अधिकारियों ने अन्नाद्रमुक मुख्यालय एमजीआर मालिगई  को सील कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई हिंसा के मद्देनजर की गई है, पार्टी कार्यालय में मौजूद सभी लोगों को पुलिस ने बाहर निकाल दिया है.

समर्थकों में हिंसक झड़प, पार्टी मुख्यालय में तोड़फोड़

दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच हिंसा हुई और इसके बाद उन्होंने अवाई षणमुगम सलाई में अन्नाद्रमुक के मुख्यालय में तोड़फोड़ की. पलानीस्वामी ने पन्नीरसेल्वम को सत्तारुढ़ दल द्रमुक की कठपुतली बताया और उन्हें हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहाराया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पन्नीरसेल्वम ने पार्टी के कार्यालय से और पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे जयललिता के कार्यालय कक्ष से सभी कागजात निकाल लिए हैं. अन्नाद्रमुक के नेता डी जयकुमार ने कहा कि पुलिस को पहले ही पार्टी कार्यालय की सुरक्षा की अर्जी दी गई थी और अब उनका डर सच साबित हुआ है. उन्होंने हिंसा के लिए पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया तथा पार्टी का कार्यालय सील करने के लिए सरकार की आलोचना की. इसे भी पढ़ें – जेईई">https://lagatar.in/result-of-first-session-of-jee-main-released-14-students-including-kushagra-srivastava-from-jharkhand-100-percent-marks/">जेईई

मेन के पहले सत्र का रिजल्ट जारी, झारखंड के कुशाग्र श्रीवास्तव समेत 14 छात्रों को 100 फीसदी अंक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही