Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टंडवा : एनटीपीसी की ओर से गर्ल्स मिडिल स्कूल में चला स्वच्छता अभियान

Tandwa(Chatra) : चतरा जिले के टंडवा स्थित यूपीजी गर्ल्स मिडिल स्कूल में एनटीपीसी की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अभियान चलाया गया. साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला भी हुई. इसका नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा रानी ने किया. इस सत्र से लगभग 85 छात्राओं को स्वास्थ्य लाभ की जानकारी मिली. चिकित्सकों ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वच्छता की आदतों पर विशेष जोर देने के साथ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण के महत्व पर बल दिया. उन्होंने बताया कि मासिक धर्म दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-panchayat-committee-members-entangled-with-each-other-for-passing-the-plan/">घाटशिला

: योजना पारित करने को लेकर आपस में उलझे पंचायत समिति सदस्य

बांटे गये स्वच्छता किट

अंत में स्वच्छता किट वितरित किए गए. एनटीपीसी ने कन्या मध्य विद्यालय टंडवा को झाडू, कूड़ेदान और टोपियां उपलब्ध कराई. मौके पर सीएसआर एक्जीक्यूटिव जीत सिंह संधू और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एक्जीक्यूटिव मोहिनी कुमारी ने लेडीज क्लब की वरिष्ठ सदस्यों सरिता राय और पिंकी की उपस्थिति में कार्यक्रम के समापन की घोषणा की. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-karnataka-has-opened-lakhs-of-shops-of-love-in-the-market-of-hatred-will-give-corruption-free-government-in-the-state/">राहुल

ने कहा, कर्नाटक ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की लाखों दुकानें खोलीं, राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही