Search

 
 
 

तांतनगर : जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 250 लोग दिल्ली रवाना

 
Tantnagar (Ganesh) : हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर पं. सिंहभूम जिले से शनिवार को सुबह करीबन 250 लोग टाटा नगर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए. ये सभी टाटा नगर रेलवे स्टेशन से पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए. टाटा नगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय समाजिक संगठनों ने दिल्ली जा रहे समाज के लोगों को पुष्प गुच्छ देकर कर स्वागत किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया. इसे भी पढ़ें :अररिया">https://lagatar.in/araria-four-accused-arrested-in-journalist-murder-case-eight-made-accused/">अररिया

: पत्रकार हत्याकांड में आठ बनाये गये आरोपी, चार पुलिस की गिरफ्त में, दो जेल में, दो फरार

21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर होगा धरना प्रदर्शन

ज्ञात हो कि 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर हो भाषा को 8 वीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाना है. धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए झारखंड, उड़ीसा, पंश्चिम बंगाल, आदि राज्यों से लोग दिल्ली जा रहे है. टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर तमसोय, महेंद्र महर्षि सिंकू, प्रियतम उर्फ प्रकाश पूर्ति, सुशील सावैंया, राहुल पूर्ति, सोमा जेराई, गुलमति पूर्ति, डेबिड सिंह बाडरा, सतिश सामड, सिरका बाडरा, दीपक बारी, मंगल सिंह हेम्ब्रम, पुरन हेम्ब्रम, फूलमति सिरका, संध्या देवगम, सितल जारिका, सिकंदर हेम्ब्रम, नमिता हेम्ब्रम, किरण सुंडी, अप्रैल पूर्ति, रेखा कुमारी, मेरी पूर्ति, पुनम कुमारी, एलीसा पाड़ेया आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-weekly-market-backbone-of-rural-economy/">चाईबासा

: साप्ताहिक हाट ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही