Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मंझारी प्रखंड में जश्न का माहौल

Tantnagar : पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर तांतनगर व मंझारी प्रखंड क्षेत्र में खुशी व जश्न का माहौल है.  लोगों ने ढोल-नगाड़े के थाप पर नृत्य कर खुशी मनाई. मुर्मू का मायका उड़ीसा के मयुरभंज जिला अतंर्गत ऊपरबेड़ा गांव दोनों प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका में पड़ता है और करीबी रिश्तेदार भी तांतनगर व मंझारी प्रखंड क्षेत्र के गांव में रहते हैं. ऊपरबेड़ा निवासी नाथुराम हेम्ब्रम ने बताया कि वो द्रौपदी मुर्मू के साथ गांव के विद्यालय में पांचवी कक्षा तक एक साथ पढ़े थे.  मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में मौदा से ढोल नगाड़े लेकर ग्रामीण मुर्मू के मायके ऊपरबेड़ा गये है. वहीं द्रौपदी मुर्मू की फूफी पार्वती मुर्मू की शादी तांतनगर प्रखंड क्षेत्र के रथ पोखरिया में हुई है. यहां लोग खुशी मना रहें है. इसे भी पढ़ें :जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-three-day-training-camp-of-volunteers-organized-at-barananda-panchayat-bhawan/">जगन्नाथपुर

: बड़ानन्दा पंचायत भवन में स्वयंसेवकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही