Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : आबकारी विभाग ने मंझारी व मंझगांव प्रखंड के शराब दुकानों में की छापेमारी

Tantnagar (Ganesh Bari)शुक्रवार को मंझारीमंझगांव प्रखंड क्षेत्र में उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह व पुलिस अवर निरीक्षक के संयुक्त तत्वावधान में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गई. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. छापेमारी में दुकान में रखे विदेशी शराब तथा देशी महुआ शराब को जब्त कर लिया है. मौके से दुकानदार फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी में मंझारी प्रखंड के भरभरिया स्थित दिनेश मंडल के दुकान से 15.950 लीटर नकली विदेशी शराब तथा मंझगांव प्रखंड के राजेश चातर के दुकान से 60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया है. विभाग ने दोनों दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-and-wife-hanged-themselves-in-adityapur-mig/">जमशेदपुर

: आदित्यपुर एमआइजी में पति-पत्नी ने लगायी फांसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही