Search

 
 
 

तांतनगर : पूर्व मुखिया बालेमा कुई चंडीगढ़ में सम्मानित

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कांग्रेस जिला संयोजक बालेमा कुई को चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया है. ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान चंडीगढ़ प्रशासक के नए सलाहकार आईएएस धर्मपाल तथा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बाहदुर ने संयुक्त रूप से बालेमा कुई को प्रदान किया. गौरतलब है कि चंड़ीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में 18 प्रदेशों से प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया था. जिसमें झारखंड राज्य से बालेमा कुई ने प्रतिनिधित्व किया था. अधिवेशन में संविधान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-quiz-and-speech-winners-awarded-at-mrs-kmpm-vocational-college/">जमशेदपुर

: मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में पुरस्कृत किये गये क्विज व भाषण के विजेता प्रतिभागी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही