Search

 
 
 

तांतनगर : मंझारी में विद्यार्थियों को थाना का कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के सौजन्य से मंझारी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जांगीबुरू के छात्र-छात्राओं को गुरूवार को मंझारी थाना का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया है. शैक्षणिक भ्रमण में पहुंचे छात्र-छात्राओं को थाना प्रभारी अशोक कुमार ने स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :सड़क">https://lagatar.in/idbi-bank-junior-manager-killed-in-road-accident/">सड़क

 दुर्घटना में आईडीबीआई बैंक के जूनियर मैनेजर की मौत

 बच्चों को दी गई कई जानकारी 

थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को कार्यालय के सीरिता कक्ष, हाजत कक्ष, कस्टम कक्ष आदि से भौतिक परिचय कराया. थाना प्रभारी ने कैरियर कॉउंसलिंग को सांझा करते हुए छात्र-छात्राओं को जीवन में अनुशासन व नैतिक शिक्षा को आत्मसात कर आगे बढ़ने की सलाह दी. उन्होंने सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, डायन प्रतिषेध कानून, घरेलू हिंसा, पोस्को एक्ट आदि अधिनियम पर छात्र छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया. शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-did-not-get-ration-for-three-months-despite-picking-up-ration-from-the-godown/">चक्रधरपुर

: गोदाम से राशन उठाव के बावजूद ग्रामीणों को नहीं मिला तीन महीने से राशन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही