Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर : सेरेंगबिल में पिकअप वैन घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

Tantnagar (Ganesh Bari) : चाईबासा काठभारी मुख्य सड़क के तांतनगर ओपी अतंर्गत सेरेंगबिल में एक टमाटर लदा पिकअप वैन बिजली पोल को टक्कर मारते हुए खपरैल के मकान में घुस गया. घटना बुधवार सुबह की है. मकान में गाड़ी घुसने से परिवार के लोग बाल-बाल बचे. तांतनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर गाड़ी व चालक को कब्जे में लेकर तांतनगर ओपी ले आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार टमाटर लदा पिकअप वैन गाड़ी छत्तीसगढ़ से चाईबासा, तांतनगर होते हुऐ रायरंगपुर (उड़ीसा) जा रहा थे. उसी बीच चाईबासा काठभारी मुख्य सड़क पर सेरेंगबिल के पास सुबह बिजली खंभे को टक्कर मार खपरैल मकान में घुस गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-bms-demands-mp-to-open-central-and-south-block-mine/">किरीबुरू

: बीएमएस ने सांसद से सेंट्रल व साउथ ब्लॉक खदान खुलवाने की मांग की

चालक को झपकी आ गई थी

बताया जाता है कि गाड़ी चालक राज कुमार साई (30) को झपकी आ गई थी. इससे चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और सड़क किनारे बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए गोबिंद बिरूली के कच्चे मकान में घुस गया. हलांकि गोबिंद का परिवार सुबह होने के कारण बाहर निकला हुआ था जिसके कारण परिवार वाले बाल-बाल बच गये. वहीं गाड़ी चालक को हल्की चोट आई है. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर ओपी में रखा गया है .आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :JPSC">https://lagatar.in/after-the-argument-of-jpsc-the-high-court-rejected-the-petition-of-kunal-priyank-know-the-whole-matter/">JPSC

की दलील के बाद हाईकोर्ट ने खारिज की कुणाल प्रियांक की याचिका, जानें पूरा मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही