Search

तांतनगर : लूटकांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Tantnagar (Ganesh Bari) : लूटकांड व मोटरसाइकिल छिनतई के फरार आरोपी चंदन सिंह कुल्टी के घर में मंझारी पुलिस ने ग्रामीणों के सामने इश्तेहार चिपकाया है. इसमें लिखा है कि आरोपी पुलिस के समक्ष या कोर्ट में आत्मसमर्पण करे, अन्यथा उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी. आरोपी मझगांव थाना क्षेत्र हैलसबेरल निवासी है. गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2021 को ओडिशा के दुंन्दू निवासी मोहम्मद हनीफ व चचेरा भाई मुस्ताकीन मोटरसाइकिल (ओडी11एन4007) से मवेशी खरीदने हाटगम्हरिया जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : देवेंद्र">https://lagatar.in/asaduddin-owaisi-got-angry-on-devendra-fadnavis-asked-who-is-godses-son/">देवेंद्र

फडणवीस पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, पूछा- गोडसे की औलाद कौन?
उसी समय मंझारी थाना क्षेत्र के भागाबिला घाटी के पास सफेद स्कॉर्पियो आया और मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोका. दोनों कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखा दो लाख रुपए और मोटरसाइकिल ले लिया. इसके बाद स्कॉर्पियो में बैठा घटनास्थल से 20 किसी दूर खंडकोरी जंगल के पास छोड़ दिया गया. हनीफ ने मंझारी थाना में 8 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. लूटकांड व छिनतई को अंजाम देने के बाद से कुल्टी फरार हैं. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp