Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तांतनगर: बड़ा कोयता से चींटीमिटी तक की ग्रामीण सड़क बनते के साथ ही उखड़ने लगी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : तांतनगर प्रखंड के बड़ा कोयता से चींटीमिटी तक ग्रामीण विकास विभाग से बन रही सड़क के निर्माण में संवेदक के द्वारा अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया है. पुरनिया गांव के ग्रामीणों ने अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला उपाध्यक्ष माधव चन्द्र कुंकल की अध्यक्षता में रविवार को बैठक की. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा सड़क को सही तरीके से नहीं बनाया जा रहा है. जिसके कारण सड़क बनते के साथ ही उखड़ भी रहा है. इसे भी पढ़ें-मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-railway-man-killed-for-opposing-illicit-relationship-sable-used-in-murder-also-recovered/">मनोहरपुर:

अवैध संबंध का विरोध करने पर रेलकर्मी को उतारा मौत के घाट, हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद
सड़क बनाने के क्रम में सड़क किनारे स्थित खेतों से मिट्टी का उठाव भी कर लिया गया. जिसके कारण खेत में गड्डे हो गये हैं और फसल भी नहीं हो रही है. संकोसाई में दुलमु पलटन के घर के पास तथा पुरनिया में स्व बेडेजाल सवियां के घर के पास पुलिया निर्माण की मांग रखी गयी. गार्डवाल निर्माण में कार्यरत मजदूरों को पिछले 2 माह से मजदूरी भुगतान तक नहीं किया गया है तथा सड़क निर्माण में कार्यरत मजदूरों को भी न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. गांव में पंचायत से बनी नाली को भी सड़क बनाने के क्रम में मिट्टी से भर दिया गया. जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उपायुक्त से पास करने निर्णय लिया और बकाया भुगतान नहीं होने तक काम बंद रखने का निर्णय लिया. मौके पर पुरनिया पंचायत मुखिया कुंती कुई, पोरेश बिरुली, आनंद सवैयां, शत्रुघ्न कुंकल, सुकुमार सवैयां, अविनाश सवैयां, राकेश पचारी, चिंतामणि गोप, सलूका पचारी, सोमनाथ मुंडा, सुरेंन मुंडा, मुकेश गोप, उदित सवैयां आदि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही