Search

 
 
 

तांतनगर : राज्य सरकार झारखंड से आदिवासियों को बेदखल करने की रच रही है साजिश – मनोज

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार झारखंड से आदिवासियों को बेदखल करने की साजिश रच रही है. यह बात भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनोज लेयांगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि चाईबासा में मुख्यमंत्री ने खतियानी जोहार यात्रा में बयान दिया है कि जिसके पास 1932 का खतियान है वही झारखंड में राज करेगा. झारखंड के आदिवासियों को गहरे संकट में डाल दिया है. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-became-a-battle-of-honor-for-nda/">रामगढ़

उपचुनाव एनडीए के लिए बनी नाक की लड़ाई
चूंकि बहुत लोगों के पास वर्तमान में 1964-65 का खतियान है. ऐसे में मुख्यमंत्री 1932 का खतियान कह कर झारखंड से आदिवासियों को बेदखल करने की साजिश रच रहे है. जगह-जगह पर बनाये गये तोरणद्वार व स्वागत गेट पर कोल्हान के एक भी वीर सपूतों का नाम तक अंकित नहीं है. जिससे साफ झलकता है कि झामुमो की मानसिकता क्या है. कोल्हान के वीर सपूतों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जनता सब देख रही है. कोल्हान भाजपा का था और रहेगा. अगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा परचम लहरायेगी. इसे भी पढ़ें :कड़ी">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-resumes-amid-tight-security-priyanka-gandhi-mehbooba-mufti-join/">कड़ी

सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती हुईं शामिल
[wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही