Search

 
 
 

तांतनगर : गंजिया में सड़क पर बिजली का पोल गिरने से आवागमन बाधित

 
Tantnagar (Ganesh) : बंगाल की खाड़ी से बने निम्न दबाव के कारण कोल्हान के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. लगातार बारिश होने से तांतनगर, मंझारी, कुमारडुंगी प्रखंड में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश होने से जहां खेत, तालाब व नालों में पानी लबालब भर गया है वहीं, नदी भी उफनाई हुई है. लगातार बारिश से क्षेत्र के कई घरों के दीवार गिरने की सूचना है. इसे भी पढ़े : लगातार">https://lagatar.in/due-to-continuous-rain-the-water-level-of-tenughat-dam-will-increase-three-gates-will-be-opened-be-careful/">लगातार

हो रही बारिश से तेनुघाट बांध का जलस्तर बढ़ा, खोले जायेंगे 3 गेट, रहें सावधान
वहीं, बारिश से तांतनगर प्रखंड के गंजिया में बिजली का पोल सड़क पर गिर गया है. सड़क पर पोल गिरने से आवागमन बाधित है. तांतनगर व मंझारी क्षेत्र में पिछले करीबन 40 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है. बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को कई तरह की दिक्कतें हो रही है. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patamda-tree-fell-on-the-11-thousand-volt-pole-on-tata-patamda-main-road/">पटमदा

: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर ग्यारह हजार वोल्ट खंभे के ऊपर गिरा पेड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही