Tantnagar (Ganesh Bari) : तांतनगर प्रखंड अतंर्गत कोकचो के ग्रामीणों ने गांव में बिजली बिल माफ कर बिजली बहाल करने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चाईबासा-भरभरिया सड़क को जाम किया. अपनी मांग के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीणों के तख्तियां लेकर सड़क पर उतरने से अफरा तफरी मच गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी अनंत कुमार ने पुलिस दल बल व बिजली विभाग के अधिकारी के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया. लेकिन सड़क जाम कर रहे ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुऐ थे. ग्रामीण समस्या के तत्काल समाधान की मांग कर रहे थे. बीडीओ ने जाम कर रहे ग्रामीणों आश्वासन दिया कि 5 फरवरी को कोकचो में बिजली बिल संबंधित समस्या के समाधान के लिए शिविर लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shaheed-nirmal-mahato-vidya-mandir-mahesh-kudars-22nd-annual-festival-organized/">जमशेदपुर
: शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर महेश कुदर का 22 वें वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन
: अगस्त से दिसंबर तक का अनाज नहीं देने की शिकायत
: शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर महेश कुदर का 22 वें वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन
तीन घंटे तक ग्रामीणों ने सड़क को जाम किया
उस शिविर में ग्रामीणों का जो भी समस्या होगी उसका समाधान करने का आश्वासन दिया. उसके बाद ग्रामीण माने और जाम स्थल से हट गये. ग्रामीण करीबन तीन घंटे तक सड़क को जाम किये रखा. जाम स्थल से हटने के बाद ग्रामीण स्कूल मैदान में बैठकी कर आगे की रणनीति बनाई. ग्रामीणों ने गांव में बिजली बहाल करने सहित कुछ लोगों पर बिजली चोरी का दर्ज मामले को वापस लेने की मांग कर रहे थे. तांतनगर प्रखंड विद्युत उप केन्द्र कोकचो गांव के ग्रामीणों की जमीन पर बनाया गया. फिलहाल 5 फरवरी को कोकचो में बिजली बिल संबंधित समस्याओं को लेकर शिविर लगा कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. ग्रामीणों ने कहा है कि अगर इसके बाद भी समस्या का हल नहीं निकलता है तो पुनः आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-complaint-of-not-giving-food-grains-from-august-to-december/">डुमरिया: अगस्त से दिसंबर तक का अनाज नहीं देने की शिकायत
सड़क जान करने को लेकर किसी पर नहीं की गई है कार्रवाई - बीडीओ
कोकचो में बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था. 5 फरवरी को कोकचो में शिविर आयोजित कर समस्या का समाधान किया जाएगा. सड़क जाम करने को लेकर किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ है. शांतिपूर्ण तरीके से ग्रामीण आश्वासन पर मान गए हैं.अनंत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तांतनगर.
[wpse_comments_template]
Leave a Comment