Search

 
 
 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : दिलीप-मुनमुन के बाहर होने की खबरों पर निधि ने तोड़ी चुप्पी

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में यह अफवाहें थीं कि शो से दिलीप जोशी (जेठालाल) और मुनमुन दत्ता (बबीता जी) बाहर हो चुके हैं .हालांकि, मुनमुन दत्ता ने सेट से एक वीडियो शेयर कर इन खबरों को अफवाह बताया था. वहीं शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा कि दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता शो का अहम हिस्सा हैं और उनके बाहर होने की खबर बिलकुल गलत है.
 

Lagatar desk  : टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में यह अफवाहें थीं कि शो से दिलीप जोशी (जेठालाल) और मुनमुन दत्ता (बबीता जी) बाहर हो चुके हैं .हालांकि, मुनमुन दत्ता ने सेट से एक वीडियो शेयर कर इन खबरों को अफवाह बताया था. वहीं शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा कि दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता शो का अहम हिस्सा हैं और उनके बाहर होने की खबर बिलकुल गलत है.

 

 

 

 

निधि भानुशाली ने रखी अपनी बात


इसी बीच शो में पुरानी सोनू भिड़े  का किरदार निभा चुकीं  निधि भानुशाली ने एक इंटरव्यू में शो और कलाकारों के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कोई इंसान अगर सालों से एक ही काम कर रहा है, तो उसे अपनी ज़िंदगी में बदलाव लाने का पूरा हक है. यह हर किसी का अधिकार है कि वह अपने भविष्य को लेकर क्या चाहता है.उन्होंने आगे कहा -तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बड़ा मंच है, जिसने कई कलाकारों को पहचान दिलाई है. मुझे नहीं लगता कि अगर कोई कलाकार शो छोड़ना चाहता है, तो उसे किसी तरह का जस्टिफिकेशन देने की ज़रूरत है.मैं इन सबसे आगे बढ़ चुकी हूं – निधि भानुशाली


निधि भानुशाली ने कर दी सबकी बोलती बंद


हर चीज़ के दो पहलू होते हैं. सेट पर हर कोई अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है. मुझे सच में नहीं पता कि शो छोड़कर जा रहे कलाकारों के बारे में क्या कहना चाहिए. मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि जब सही समय आएगा, तो सही फैसले लिए जाएंगे. मैं इन सब बातों से बहुत आगे बढ़ चुकी हूं और अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ रही हूं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही