Search

 
 
 

न्‍यूजीलैंड को जीत के ल‍िए 386 का लक्ष्‍य, रोह‍ित, ग‍िल और हार्दिक ने कीवी गेंदबाजों को ऐसे धोया

 
Sports Desk : भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्‍लेबाजी के ल‍िए आमंत्र‍ित क‍िया. रोह‍ित शर्मा और शुभमन ग‍िल की जोड़ी ने कीवी कप्‍तान के इस फैसले को गलत साब‍ित कर द‍िया. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर शानदार शतक जमाया. रोह‍ित शर्मा ने 3 साल बाद शतक जमाया. वहीं गिल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और दोहरे शतक के बाद सीरीज में एक और शतक अपने नाम क‍िया. दोनों ने पहले व‍िकेट के ल‍िए 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोह‍ित और ग‍िल और अंत में हार्दिक पंड्या के 54 रनों की पारी के दम पर भारत ने न्‍यूजीलैंड को 386 रनों का लक्ष्‍य द‍िया. नौ व‍िकेट के नुकसान पर भारत ने 385 रन बनाए. इस मैच में रोहित ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक जमाया तो गिल ने छठी सेंचुरी पूरी की. रोह‍ित और शुभमन दोनों शतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए. शुभमन गिल (112 रन) चौथा शतक पूरा करने के बाद ब्लेयर टेकनर की बॉल पर आउट हुए. वे कॉन्वे को कैच दे बैठे. उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा 30वां वनडे शतक पूरा करने के बाद आउट हुए. उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद व‍िराट कोहली और इशान क‍िशान ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू क‍िया. इशान किशन 17 रन बनाकर रन आउट हो गए. कोहली 36 रन बनाकर पवेल‍ियन लौट गए. सूर्य कुमार यादव भी कुछ कमाल नहीं द‍िखा सके और 9 बॉल में 14 रन बनाकर आउट हो गए. हार्दिक पंड्या ने 38 बॉल में 54 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान 3 चौके और 3 छक्‍के लगाए. वॉशिंगटन सुंदर को डैरेल मिचेल के हाथों ब्लेयर टिकनर ने 9 रन के स्‍कोर पर आउट कर द‍िया. सुंदर ने 14 बॉल खेल. शार्दूल ठाकुर 17 बॉल में 25 रन बनाकर ब्लेयर टिकनर के श‍िकार बने. कुलदीप यादव 3 और उमरान मल‍िक ने 2 रन बनाए. अब भारत को मैच जीतना है तो कीवी बल्‍लेबाजों को जल्‍दी आउट करना होगा. जीत के साथ ही भारत व‍िश्‍व की नंबर 1 टीम बन जाएगी. इसे भी पढ़ें : रोह‍ित">https://lagatar.in/rohit-and-gill-hit-brilliant-centuries-kiwi-captains-decision-proved-wrong/">रोह‍ित

और ग‍िल ने लगाया शानदार शतक, ऐसे गलत साब‍ित हुआ कीवी कप्‍तान का फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही