Search

 
 
 

Palamu News: JCB छोड़ने के एवज में पैसे मांगने के आरोप में तरहसी थाना प्रभारी सस्पेंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने यह कार्रवाई एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने यह कार्रवाई एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी ने एक जेसीबी मशीन को जब्त किया था. आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज में उन्होंने जेसीबी मालिक से पैसे की मांग की. इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर रुपये की मांग की बात सामने आई थी.

 

ऑडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच एसडीपीओ से कराई गई. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी कपिल चौधरी ने थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

 

इस संबंध में एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि एसडीपीओ की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है. प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही