Search

टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक और स्लीपर कोच, 17 जुलाई से मिलेगी सुविधा

Ranchi : टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिलने वाली है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का फैसला लिया है. इसके लिए एक सामान्य (जनरल) कोच की जगह स्लीपर कोच लगाया जाएगा. यह बदलाव 17 जुलाई 2026 से टाटानगर से चलने वाली और 18 जुलाई 2026 से बक्सर से चलने वाली ट्रेनों में लागू होगा.
 
इसे भी पढ़ें...

दक्षिण पूर्व रेलवे के ZRUCC सदस्य अरुण कुमार जोशी ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बढ़ाने की मांग की थी. इसके बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया है.

अरुण कुमार जोशी ने कहा कि अतिरिक्त स्लीपर कोच मिलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरत के अनुसार इस ट्रेन में और स्लीपर और एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही