Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Tata Steel : सुझाव प्रबंधन योजना के चौथे संशोधन का डिजिटल तौर पर लांच, 24 से अधिक विभाग और 58 व्यक्तिगत विजेता पुरस्कृत

Jamshedpur (Anand Mishra) : टाटा स्टील और टाटा स्टील के टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट (टीक्यूएम) विभाग ने की सजेशन बॉक्स कमेटी (एसबीसी) ने संयुक्त रूप से जमशेदपुर वर्क्स परिसर में स्टीलेनियम हॉल में वित्त वर्ष 22 और वित्त वर्ष 23 के लिए वार्षिक सुझाव सम्मान समारोह का आयोजन किया. महामारी के बाद पहली बार फिजिकल रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के सभी लोकेशन्स से सुझाव प्रबंधन में कर्मचारियों और विभागों के योगदान को मान्यता दी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jbcci-meeting-on-may-19-coal-workers-hope-for-wage-settlement/">धनबाद:

जेबीसीसीआई की बैठक 19 मई को, कोयला मजदूरों को वेतन समझौता की आस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Tata-Steel-2A.jpg"

alt="" width="600" height="396" /> इस अवसर पर, वरिष्ठ नेतृत्व टीम द्वारा सुझाव प्रबंधन योजना के चौथे संशोधन को भी डिजिटल रूप से लॉन्च किया गया. 24 से अधिक विजेता विभागों और 58 व्यक्तिगत विजेताओं को मुख्य अतिथि टाटा स्टील के सीईओ व प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने पुरस्कार प्रदान किये. इससे पूर्व स्वागत भाषण एसबीसी के वाइस प्रेसिडेंट व चेयरपर्सन प्रोबाल घोष ने किया. उन्होंने टाटा स्टील के सभी लोकेशन्स पर सुझाव प्रबंधन में वृद्धि और इस पहल के प्रमुख प्रदर्शन मेट्रिक्स में सुधार पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : CUET">https://lagatar.in/cuet-ug-2023-exam-many-students-of-jharkhand-have-trouble-due-to-allotment-of-distant-examination-centers/">CUET

UG 2023 एग्जाम : झारखंड के कई छात्रों को दूर के परीक्षा केंद्र आवंटित होने से परेशानी
मुख्य अतिथि टी वी नरेंद्रन ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि सुझाव प्रबंधन का फोकस न केवल आईडिया जनरेशन पर है बल्कि सुझाव कार्यान्वयन के चक्र समय को कम करने पर भी है. उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि गेम्बा फोकस्ड एक्सीलेंस की थीम को सजेशन बॉक्स कमेटी तक ले जाया गया है. इस प्रकार शॉप फ्लोर फोकस के संगठनात्मक उद्देश्य को मजबूत किया गया है. उन्होंने एक संगठन के रूप में सभी बिंदुओं पर उत्कृष्टता की दिशा में शुरू की गई यात्रा पर भी जोर दिया. इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhals-husband-abhishek-jhas-anticipatory-bail-hearing-completed-high-courts-decision-reserved/">IAS

पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की अग्रिम बेल पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार चौधरी ने पुरस्कार विजेताओं के प्रदर्शन की सराहना की और डिजिटल हस्तक्षेप के लिए सजेशन बॉक्स कमेटी की सराहना की, जिससे यह टाटा स्टील में सबसे डिजिटल रूप से उन्नत कमेटी बन गई. उन्होंने काम में उत्पादकता और काम के घंटों के बाद स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में सभी कर्मचारियों के लिए समय प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया. सजेशन बॉक्स समिति के सदस्य दिव्यांशु श्रीवास्तव ने 2022-2023 के लिए सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का समापन शाहनवाज आलम, वाइस प्रेसिडेंट, टीडब्ल्यूयू और एसबीसी सदस्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उन्होंने समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही