Search

 
 
 

टाटा स्टील : ब्लास्ट फर्नेस में हादसा, ठेका कर्मी घायल

 
Jamhedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटा स्टील कंपनी परिसर में शुक्रवार सुबह हुए एक हादसे में ठेका कर्मी 32 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह घायल हो गए. आनन–फानन में कर्मियों ने उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. ओम प्रकाश का पैर झुलस गया है जबकि अंदरूनी चोट भी आई है. इसे भी पढ़ें : धार">https://lagatar.in/bhojshala-temple-of-dhar-five-member-team-of-asi-started-survey-muslim-side-reached-supreme-court/">धार

का भोजशाला मंदिर, ASI की पांच सदस्यीय टीम ने सर्वे शुरू किया, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश कंपनी परिसर के सी ब्लास्ट फर्नेस में बिना सेफ्टी बेल्ट काम कर रहा था. इसी दौरान कार्बनडाई ऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ. गैस की चपेट में आकर वह नीचे गिरकर घायल हो गया. हालांकि, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि हॉट स्टीम की चपेट में आकर घटना हुई है. ओम प्रकाश ने कुछ खाया नहीं था जिससे वह और कमजोर था. स्टीम की चपेट में आकर वह गिरकर घायल हो गया है. फिलहाल ओम प्रकाश खतरे से बाहर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही