Search

 
 
 

टाटा स्टील हाफ मैराथन 29 नवंबर को जमशेदपुर में

Jamshedpur News : इसे देखते हुए जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील की टीमें यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुट गई हैं.इसी क्रम में बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर हाफ मैराथन के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया.
 
टाटा स्टील हाफ मैराथन
  • ट्रैफिक रूट को पुलिस ने परखा

Jamshedpur News : टाटा स्टील हाफ मैराथन के 11वें संस्करण को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में धावकों और दर्शकों के शामिल होने की संभावना है.

 

 

इसे देखते हुए जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील की टीमें यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुट गई हैं.इसी क्रम में बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर हाफ मैराथन के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूरे रेस मार्ग का जायजा लिया और आयोजन के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की.

 

निरीक्षण के दौरान टाटा स्टील के हेड-स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा, हेड-सिक्योरिटी गिरिश कुमार शर्मा और संबंधित विभागों की टीमें मौजूद रहीं. अधिकारियों ने रेस रूट पर संभावित बाधाओं, यातायात प्रबंधन की जरूरतों और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही आयोजन के दौरान धावकों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी तैयारियों का आकलन किया गया.

 

हाफ मैराथन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के पहुंचने को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील आपसी समन्वय से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इस संयुक्त प्रयास का उद्देश्य आयोजन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखना, धावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रतिभागियों को बेहतर अनुभव देना है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही