Search

टाटा स्टील : पारामेडिकल कोर्स ओएनए के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है आवेदन व परीक्षा की तिथि

Jamshedpur (Anand Mishra) : टाटा स्टील फाउंडेशन (औपचारिक रूप से ट्राइबल कल्चर सोसाइटी) ने नर्सिंग पारामेडिकल कोर्स ऑप्थाल्मिक नर्सिंग असिस्टेट (ओएनए) कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. यह आवेदन अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्राओं से आमंत्रित किया गया है. यह आवेदन एलवीपीईआई हैदराबाद के लिए आमंत्रित किया गया है. इस दो वर्षीय कोर्स के लिए इंग्लिश के साथ 10वीं पास छात्राएं आवेदन कर सकती हैं. आवेदक की उम्र सीमा न्यूनतम 18 से अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए. आवेदन ऑफलाइन किया जायेगा, जो जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राइबल कल्चरल सोसाइटी और नोवामुंडी स्थित टीएसआरडीएस कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है, जबकि परीक्षा 26 जून को होगी. यह कोर्स पूरा करने के पश्चात अभ्यर्थी एक से तीन वर्ष तक एलवी प्रसाद आई हॉस्पिटल में योगदान करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-take-advantage-of-one-time-outstanding-electricity-bill-deposit-scheme-by-june-30-gm/">जमशेदपुर

: 30 जून तक उठाएं एकमुश्त बकाया बिजली बिल जमा योजना का लाभ – जीएम

क्या है ऑप्थाल्मिक नर्सिंग असिस्टेट (ओएनए) 

ओएनए आँखों के स्वास्थ्य एवं देखभाल से सबंधित पारामेडिक की नयी कैडर है. यह पाठ्यक्रम मुख्य रूप से ग्रामीण आदिवासी एवं दलित युवाओं के लिए है, जिन्होंने 10वीं तक की शिक्षा प्राप्त की हो. ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु मानव शरीर रचना विज्ञान (ह्यूमन अआटोनॉमी), शरीर विज्ञान (फिजियोलॉजी) और मानवतावादी नर्स एवं रोगी संचार का अभ्यास के बारे में पढ़ाया जाता है. इसमें क्लीनिकल आउट पेसेंट क्लिनिक, ऑपरेशन थिएटर, पेसेंट एडमिशन एवं डिस्चार्ज और इंपेसेंट वार्ड में रोटेशन का भी अनुभव शामिल होगा. इस दो वर्षीय साल के कोर्स को पूरा करने के बाद प्रशिक्षु एक युवा ओएनए के रूप में करियर शुरू करने के लिए तैयार हो जाते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp