Search

 
 
 

छठ महापर्व पर टैक्सी किराया ने भी रूलाया, रांची से बिहार जाने में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी

Ranchi News: झारखंड प्रदेश टैक्सी ऐप बेस्ड वर्कर यूनियन के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रांची से पटना जाने का टैक्सी किराया पहले सात हजार रुपये था, जो अब बढ़कर 8500 रुपये हो गया है. वहीं रांची से आरा जाने के लिए पहले नौ हजार रुपये टैक्सी किराया देना पड़ता था, जो अब बढ़कर दस हजार रुपये हो गया है.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची से बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है. छठ पर्व पर अपने घर जल्दी पहुंचने वाले लोगों को इस बार सफर के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. छठ को देखते हुए रांची से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली टैक्सी का किराया बढ़ गया है. पहले की तुलना में यात्रियों को एक से डेढ़ हजार रुपये तक अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है.

 

झारखंड प्रदेश टैक्सी ऐप बेस्ड वर्कर यूनियन के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रांची से पटना जाने का टैक्सी किराया पहले सात हजार रुपये था, जो अब बढ़कर 8500 रुपये हो गया है. वहीं रांची से आरा जाने के लिए पहले नौ हजार रुपये टैक्सी किराया देना पड़ता था, जो अब बढ़कर दस हजार रुपये हो गया है.


इसी तरह रांची से मुजफ्फरपुर जाने का किराया पहले 11 हजार रुपये था, जो अब 12 हजार रुपये हो गया है. जबकि रांची से समस्तीपुर जाने के लिए पहले दस हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे. अब यात्रियों को 11 से 12 हजार रुपये तक किराया देना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें - 

 

छठ पर बढ़ी घर वापसी की मांग

छठ महापर्व के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने से बस-टैक्सी और ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए अपने गांव घर लौट रहे हैं. किराये में बढ़ोतरी से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी है. खासकर नौकरी और रोजगार के सिलसिले में रांची में रहने वाले बिहार के लोगों को घर पहुंचने के लिए पहले से अधिक खर्च करना पड़ रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही