Search

 
 
 

Ramgarh News: टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रामगढ़ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इलाजरत टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की. मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रामगढ़ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इलाजरत टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की. मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई. इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज सहित जिले के कई वरीय अधिकारियों, चिकित्सकों और समाजसेवियों ने "निःक्षय मित्र” बनकर मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: 

डीसी ऋतुराज ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण केवल दवाइयों से संभव नहीं है. इसके लिए मरीजों को पौष्टिक आहार, सामाजिक सहयोग और जनभागीदारी की भी आवश्यकता होती है. उन्होंने सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में निःक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील की.

 

उन्होंने बताया कि निःक्षय मित्र योजना के माध्यम से कोई भी व्यक्ति, संस्था या संगठन इलाजरत मरीजों को नियमित रूप से पोषण सामग्री अथवा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त रामगढ़ और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.

 

जिला प्रशासन ने बताया कि निःक्षय मित्र योजना के तहत प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग इलाजरत टीबी मरीजों को प्रत्येक माह पोषण पोटली उपलब्ध कराने में किया जाएगा. साथ ही नागरिकों से इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने की अपील की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही